पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत : पूनम द्विवेदी


– भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

फतेहपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर के सीपीएस विद्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी उपस्थित रहीं।
मुख्य वक्ता पूनम द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सशक्त राष्ट्र निर्माण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो विराट सेवा संगठन का स्वरूप है, उसके पीछे श्रद्धेय दीनदयाल जी के विचारों की शक्ति है, जो कार्यकर्ताओं को निरंतर ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें निःशुल्क राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल जैसी योजनाएं प्रमुख हैं, जो समान अवसर प्रदान करते हुए आमजन के सपनों को साकार कर रही हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा ही उनका वास्तविक सम्मान है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को पार्टी द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें कार्यकर्ता स्वेच्छा से समर्पण राशि पार्टी को प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक के माध्यम से समर्पण राशि अर्पित की। कार्यक्रम का संयोजन जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया एवं सह संयोजन जिला कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव धीरू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, उदय लोधी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, ज्ञानेंद्र सचान, विवेक श्रीवास्तव धीरू, प्रवीण कुमार सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, सुशीला मौर्या, पुष्पा पासवान, सुमित द्विवेदी, राधा साहू, ज्ञानचंद केसरवानी, सुरेंद्र सोनकर, जसवंत गिहार, सुशील चंदेल, विजय प्रताप सिंह, अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।