फतेहपुर। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रारी गांव के मूल निवासी और वर्तमान में खागा में रह रहे समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने शनिवार को अपने पैतृक गांव रारी में दशहरा मिलन एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय त्रिपाठी के पिता एवं पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन त्रिपाठी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
आयोजन में खागा विधायक कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने रारी गांव के करीब 200 बुजुर्गों को साल ओढ़ाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए अतिथियों ने समाज में बुजुर्गों के मार्गदर्शन को अमूल्य बताया। समारोह के दौरान अजय त्रिपाठी व उनके परिवारजनों ने वर्षों बाद अपने गांव लौटकर बड़े-बुजुर्गों से गले मिलकर उनके सुख-दुख की बातें भी साझा की। समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने कहा कि “करीब पांच-छह दशक पहले मेरे पिता खागा आकर बस गए थे। इस बार हमने अपने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए यह आयोजन किया।”
कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, प्रीति सिंह, प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाजसेवी मौजूद रहे हैं।
