फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन एवं जन कल्याण महासमिति फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में जयराम का पुरवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के फाउंडर विराज शास्त्री ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विराज शास्त्री ने कहा कि अपने पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग, असहाय एवं गरीब लोगों की सेवा का यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य कैंप में कुल 450 लोगों का पंजीकरण किया गया। इसमें शुगर की 39, ब्लड प्रेशर की 280, HIV/VDRL की 112 तथा नेत्र जांच के 186 मरीजों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 35 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें जिला चिकित्सालय फतेहपुर के लिए रेफर किया गया। चिकित्सक टीम में डॉ राजीव शुक्ला, डॉ हिमांशु सिंह, डॉ पवन तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। फार्मासिस्ट सौरभ सिंह, स्टाफ नर्स रियांका सिंह, श्रेया सिंह, रेनू सिंह एवं परामर्शदात्री विनीता मिश्रा ने मरीजों को परामर्श, स्वास्थ्य शिक्षा एवं दवाएं वितरित कीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि ने कैंप की व्यवस्थाओं और जनसहभागिता की सराहना की। शिविर का समापन वरिष्ठ भाजपा नेता विभाकर शास्त्री द्वारा किया गया।
इस दौरान कंसल्टेंट निशीत कुमार, जनकल्याण महासमिति के सचिव बी.पी. पांडे, भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, अमित मिश्रा, नीतू, सभासद अवशेष जायसवाल, सुनील चंद गुप्ता, डॉ आदित्य पाण्डेय, व्यवस्थापक आदर्श मिश्रा, अजय सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
