फतेहपुर। जिले के हसवा ब्लॉक के सुप्रसिद्ध कवि जीवन जिद्दी को बांदा जनपद के बबेरू में आयोजित एक भव्य कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर का साहित्य सम्मान प्रदान किया गया।
बताया जाता है कि 22 मार्च को सजल साहित्य अकादमी द्वारा बबेरू स्थित पैराडाइज लॉन में एक दिवसीय विशाल कवि सम्मेलन एवं पुस्तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पुस्तक प्रतियोगिता में 78 पुस्तकों का मूल्यांकन हिंदी के विद्वान प्रोफेसरों द्वारा किया गया। इसमें हसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिठवां निवासी कवि जीवन जिद्दी की पुस्तक “जीवन काव्य सुमन” को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए। कवि जीवन जिद्दी ने अपने काव्य पाठ में समसामयिक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि “देशों में मिसाइलें दागी जा रही हैं, घरों में सन्नाटा छा रहा है, गैस और पेट्रोल की महंगाई से जनता परेशान है…” उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें संस्था की ओर से “कुसमा देवी डॉ. रामकरण साहू सजल राष्ट्रीय साहित्य श्री सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह, गणेश प्रतिमा, मोतियों की माला, पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कवि जीवन जिद्दी इससे पूर्व भी कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। उनकी अब तक आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि 20 से अधिक साझा संकलनों और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी
