फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच चौधरी राजेश यादव बने राष्ट्रीय महासचिव



— खागा पूर्वी बाईपास पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

— “सर्वसमाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत” — विजय यादव

फतेहपुर। श्री कृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव के प्रयागराज आगमन के दौरान खागा पूर्वी बाईपास स्थित भूप यादव के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मथुरा से प्रयागराज जाते समय जैसे ही उनका काफिला फतेहपुर पहुंचा, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहम घोषणा की गई। समाजसेवी चौधरी राजेश यादव को श्री कृष्ण वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। नवनियुक्त महासचिव राजेश चौधरी ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, गरीबों की सहायता करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से नशे और गलत गतिविधियों से दूर रहने तथा शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण वाहिनी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सर्वसमाज की आवाज है, जो सामाजिक न्याय, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कमल सिंह राजावत, निखिल राजावत, साजिद कुरैशी, भूप सिंह यादव, शिव सिंह यादव (नगर अध्यक्ष), यशवंत सभासद, दिनेश यादव, नरसिंह यादव, राहुल यादव, महेंद्र मास्टर, नरेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, ऋषि यादव, देवा यादव, विपिन सिंह सिंगरौर, पिंटू सिंह, अयान अहमद, महेंद्र सिंह, कुल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नेतृत्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।