फतेहपुर। जिले के कलेक्ट्रेट और जिलापूर्ति कार्यालय परिषर में ऑल इंडियन फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन उ.प्र. के बैनर तले पहुंचे सैकड़ो कोटेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले जिलाधिकारी कार्यालय और जिलापूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन करते हुवे 18 जुलाई को लखनऊ में अपनी मांगे पूरी करवाने को सरकार का घेराव कर बड़ी रैली करने की चेतवानी दिया और मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा। वहीं कोटेदारों के जिलाध्यक्ष निर्मोही उमेश त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि हमारा प्रति कुन्तल कमीशन 200 रुपए कर दिया जाए या 20 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाए, हमें सरकारी न सही तो संविदा कर्मचारी घोषित किया जाए। हमारे कोटेदारों को 22 जनवरी से कोई कमीशन का भुकतान नही किया गया, आये दिन कोटेदारों पर घटतौली का आरोप लगाया जाता है जब कि ठेकेदार हमे खाद्यान्न तौलकर नहीं देते। प्रत्येक बोरी में खाद्यान्न कम रहता है और विभागीय अधिकारी कोटेदारों को परेशान कर पैसे की वसूली करते हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि हमारे कोटेदार स्वयं भाड़ा और पल्लेदारी लगाकर माल लेकर जाते हैं, लेकिन उसका भाड़ा और न पल्लेदारी दी जाती है। बोरी का वजन कम दिया जाता है। पिछले 2000 से 2015 तक 15 वषों का लाखों रुपये कमीशन प्रत्येक कोटेदार का पड़ा है उसे भुकतान किया जाए। इन्ही सब मांगो को लेकर 18 जुलाई को लखनऊ के जवाहर भवन का घेराव किया जाएगा।
Related Posts
एसपी अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
– परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा फतेहपुर।…
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों…
संभव अभियान में फतेहपुर को प्रदेश में 10वां स्थान, कुपोषण के खिलाफ बड़ी उपलब्धि
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार…
