फतेहपुर। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खागा नगर आगमन पर अन्नू श्रीवास्तव का जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। नगर के कचहरी गेट पर उनके समर्थकों, अधिवक्ताओं एवं युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन कर बधाई दी।
जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत अन्नू श्रीवास्तव का यह प्रथम खागा नगर आगमन था। इस आगमन की सूचना उन्होंने अपने पुराने मित्रों को दी, जिसके बाद युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रितेश पांडेय एवं अधिवक्ता इसराइल फारूकी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कचहरी गेट पर एकत्र हुए और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरोज पांडेय, संजय श्रीवास्तव, राजू दुबे, सुशील त्रिपाठी, अनूप कौशल, नीतू जायसवाल एडवोकेट, सोनू सिंह, श्याम कुमार गुप्ता एडवोकेट, अरविंद पांडेय एडवोकेट, पत्रकार राम नारायण विश्वकर्मा, मनोज, अभिमन्यु सिंह एडवोकेट, हेमचंद्र शर्मा एडवोकेट, आशु शुक्ला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
