फतेहपुर। कटरा अब्दुल गनी में पंडित के. पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा आज संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन एस. जी. गार्डन, आईटीआई रोड में गयाभोज एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दूर-दराज से आए भिक्षुओं को भरपेट भोजन कराया गया और उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर परीक्षित राज, कपूर गुप्ता, दरगाही लाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, प्रमेन्द्र कुमार गुप्ता, राज किरण गुप्ता, बबलू गुप्ता, अंतरिक्ष गुप्ता, अविष्कार गुप्ता, अभय गुप्ता, स्वराज गुप्ता, कुसुम लता, माया गुप्ता, पुष्प लता, सुधा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
