फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक आज नहर कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रामदत्त मिश्रा और जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि जिले के सभी गांवों की खतौनी में गलत नाम दर्ज किए गए हैं, जिन्हें तीनों तहसीलों में तुरंत सुधारने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही, बिजली विभाग द्वारा गांवों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की भी शिकायत की गई। उदाहरण के तौर पर, छोटेलाल पुत्र सुखदेव, गांव कमजोर कमाईपुर का मीटर पहले 10-11 हजार का बिल देता था, लेकिन नया मीटर लगने के बाद बिल 85 हजार आया। इस पर जांच की मांग की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में गरीब छात्रों के लिए 25 प्रतिशत निशुल्क शिक्षा लागू नहीं हो रही, जिसे लागू किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, दीपेंद्र सिंह चौहान, कुंदन सिंह, मुशीर हुसैन, श्याम सिंह, ऋषि सिंह, समर सिंह, अजय सिंह, प्रेमचंद, श्याम, विजय सिंह, गुड्डू यादव, शिव बाबू शर्मा सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।
