– केंद्रीय बजट प्रेस-वार्ता के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक, उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
– फतेहपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक, केशव मौर्य बोले – कार्यकर्ता हमारी अनमोल पूंजी
– एसआईआर पर भाजपा का फोकस, प्रकाश पाल बोले – सिर्फ भारतीय रहेंगे
फतेहपुर। केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस-वार्ता के उपरांत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि
“कार्यालय हमारा मंदिर है और कार्यकर्ता हमारे देवता हैं।” उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में भाजपा का परचम लहराने के पीछे पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों के साथ-साथ हर उस कार्यकर्ता की शक्ति है, जो बिना किसी लोभ-लालच के दिन-रात संगठन को मजबूत करने में लगा रहता है। हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की अनमोल पूंजी हैं। श्री मौर्य ने कहा कि 2024 के बाद देशभर में पांच राज्यों में हुए चुनावों में से चार राज्यों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की, और इसके पीछे संगठन की ताकत तथा कार्यकर्ताओं का समर्पण ही सबसे बड़ा कारण है। इस मौके पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इसमें अपनी मजबूत भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि
“हमारे लिए SIR का फुलफॉर्म – सिर्फ भारतीय रहेंगे है।”
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, जयकुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, मुखलाल पाल, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ वर्मा, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, शैलेंद्र रघुवंशी, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, मनोज मिश्रा मनु, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्य, पुष्पा पासवान, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, सुमित द्विवेदी, उमेश गुप्ता, शुभम तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, मनोज गांधी, अभिजीत भारती, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, जीतू सिंह गौतम, विकास पासवान, ज्योति प्रवीण, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, जसवंत गिहार सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
