फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत चौकी चौराहा स्थित ‘शेषमन की फेमस चाय’ भी इस दौरे की खास झलक बनी। चाय दुकान संचालक शेषमन यादव के पुत्र आर्यन यादव (डिजिटल क्रिएटर) ने अपने हाथों से अखिलेश यादव को एक नहीं बल्कि दो चाय परोसी। चाय पीने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उसकी सराहना भी की। इतना ही नहीं अखिलेश यादव के सोशल मीडिया हैन्डल से आर्यन यादव के हाथों चाय लेते हुए की फोटो भी पोस्ट की है। वैसे तो चौकी की चाय पहले से ही फेमस रही है लेकिन अखिलेश यादव ने भी इस चाय को पीकर और फेमस कर दिया। इस बात से शेषमन यादव और उनका परिवार में उनके बेटे आर्यन यादव और दीपक यादव सहित दुकान के स्टाफ गदगद होते हुए गर्व करने की बात कही है।
