सपा नेता वसीम अंसारी के रोजा इफ्तार में दिखी आपसी समरसता



– रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन और भाईचारे की दुआ

फतेहपुर। रमजानुल मुबारक के मुकद्दस मौके पर जिले में जगह-जगह रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता वसीम अंसारी के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी समरसता का संदेश दिया।
रोजा इफ्तार पार्टी में सपा सांसद कृष्णा पटेल, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोगों व रोजेदारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी अंसारी ने आए हुए अतिथियों व रोजेदारों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। निर्धारित समय पर रोजेदारों ने इफ्तार किया और इसके बाद मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। आयोजक वसीम अंसारी एडवोकेट ने कहा कि रमजान माह मुस्लिम समाज के लिए बेहद मुकद्दस होता है। इस महीने में लोग रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और बुराइयों से दूर रहते हैं। रमजान हमें सब्र और गरीबों की मदद करने की सीख देता है, इसलिए सभी लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक, नफीस उद्दीन, रमेश पटेल, राजेन्द्र त्रिवेदी, कमरूद्दीन, शाहजहां, नरोत्तम सिंह, दानिश राईन, चौधरी मंजर यार, वजाहत हुसैन, आरिफ अंसारी, मो. नूर, राजा सलमान, चौधरी मोईन राईन, कैसर अब्बास, सैफी, एहसान राईन, राहत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।