सपा की मासिक बैठक संपन्न, सांसद नरेश उत्तम पटेल ने दिए संगठनात्मक निर्देश



– मतदाता सूची के बूथ स्तर तक वितरण की हुई समीक्षा

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित तिथि पर पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।
बैठक के दौरान एसआईआर के बाद प्राप्त मतदाता सूची के बूथ स्तर तक वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने बीएलए को निर्देशित किया कि वे मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर उसमें आवश्यक सुधार कार्य करें। उन्होंने कहा कि कटे हुए नामों को जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने तथा बूथ पर निवास न करने वाले लोगों के नाम चिन्हित कर सूची तैयार की जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, राजकुमार मौर्या, वली उल्लाह, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, बच्चा सिंह, कमलेश वर्मा, गणेश वर्मा, प्रवक्ता जगदीश सिंह एडवोकेट, रामतीरथ परमहंस, धर्मपाल पटेल, शमीम अहमद, विनोद शुक्ला, सोमवती, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।