– औंग एवं बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी
– 7 अभियुक्त चढ़े हत्थे जिनसे माल हुआ बरामद
फतेहपुर। थाना औंग व बकेवर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न तिथियों में थाना क्षेत्रांर्तगत जियो टावर व पानी टंकी से सोलर पैनल चोरी की घटना का सफल अनावरण कर संलिप्त 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के 19 अदद सोलर पैनल जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए की बरामदगी की है जो पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार बीते दिनों 21 अप्रैल को रसूलपुर बकेवर में निर्माणाधीन पानी की टंकी से 12 अदद पैनल की चोरी एवं 17 जून की रात्रि में गोधरौली स्थित जियो टावर से 7 अदद पैनल की चोरी की जांच एवं खोजबीन में औंग एवं बकेवर की पुलिस जुटी हुई थी जिसके क्रम में चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम द्वारा औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़ी एनसी फैक्ट्री परिसर से 7 संदिग्ध अपराधियों जिनमें से पिंकू उर्फ अभिषेक पुत्र राम नरेश निवासी औंग, अभय उर्फ खरखोटे पुत्र आशीष पटेल निवासी औंग, देवेश उर्फ जैकी पुत्र सुनील निवासी तिवारीपुर थाना बकेवर, अभिषेक उर्फ तेंदू पुत्र नील कमल निवासी औंग, आशीष पटेल पुत्र नरेन्द्र पटेल निवासी झाऊ मेदनीपुर थाना मलवा, सुजीत पुत्र राकेश पटेल निवासी किशनी खेड़ा थाना औंग तथा सौरभ सिंह गौतम पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जरौली थाना बर्रा कानपुर नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19 अदद सोलर पैनल, एक XUV 500 नंबर UP 78 FJ 7777, नगद 2350 रुपए तथा चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद किए गए सोलर पैनल की कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताया है
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में थाना औंग से निरीक्षक हनुमान प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ उप निरीक्षक रितेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप यादव तथा बकेवर थाना से वरिष्ठ उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, उप निरीक्षक रविशंकर तथा उप निरीक्षक मोहम्मद नौशाद मौजूद रहे हैं।
