– पुलिस द्वारा आरोपी को छोड़ने से लेखपाल संघ नाराज, बैठा धरने पर
फतेहपुर। खागा तहसील परिसर में खतौनी कार्यालय में पूर्व प्रधान द्वारा महिला लेखपाल से छेडखानी का आरोप लगाया गया। पूर्व प्रधान को थाने में ले जाकर थाने से छोडने से नराज लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित तहसील परिसर मे धरने में बैठकर गिरफ्तारी ना होने तक कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया।
बताते चलें कि खागा तहसील में बीते शनिवार को तहसील परिसर में लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित धरने में बैठ गये थे। बताया जाता है कि दिनाकं 22 अगस्त को खतौनी कार्यलय में कार्यरत महिला लेखपाल अर्चना सिंह ने पूर्व प्रधान नईम, नगर पंचायत खागा निवासी के द्वारा छेडखानी का आरोप लगाया था और कहा कि जब सरकारी कार्यालय में ही कर्मचारी सुरक्षित नहीं है तो हम लोग बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगे, अर्चना सिंह ने आँखों में आंसू निकालते हुए कहा कि जो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को हर एक क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं फिर भी ऐसी हालत है कि हम लोग सुरक्षित नहीं है। कार्यालय में कोई भी आकर हम लोगों को गलत शब्दों का प्रयोग करके चला जाता है और आगे कहा कि इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाए एवं उन्होंने लिखित सूचना खागा कोतवाली में दिया हलाँकि सूचना के बाद खागा पुलिस द्वारा पूर्व प्रधान को थाने लाने के बाद पीड़ित लेखपाल से पहचान करवाया गया। पुलिस मुकदमा धारा 132 व धारा 74 दर्ज करके उपरोक्त को थाने से छोड दिया जाता है। जैसे यह सूचना लेखपाल संघ को मिलती है तो लेखपाल संघ नराज होकर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, तहसील अध्यक्ष विपिन सिंह यादव, जिला मंत्री रावेन्द्र कुमार सहित धरने बैठ गये। जिसमें तहसील अध्यक्ष विपिन सिहं का कहना रहा है कि जब तहसील परिसर पर कर्मचारी सुरक्षित नहीं है तो क्षेत्र में महिला कर्मचारी के साथ अन्य कर्मचारी क्षेत्र में काम कैसे करेंगे। इस दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि जब तक दोषी के ऊपर कार्यवाही करते हुए जेल नही भेजते तब तक सभी सर्किल के राजस्व निरिक्षक व सभी लेखपाल सहित धरने में बैठे रहेंगे। जिसमें सभी लेखपालो ने पीड़ित लेखपाल को भरोसा दिया कि जब तक दोषी को जेल नही भेजा जाएगा तब तक कलमबन्द हड़ताल जारी रखेंगे।
इस मामले में खागा उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने बताया कि जाँच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धरने में खागा राजस्व निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह, अफोई राजस्व निरीक्षक अशोक सचान, ऐरायां राजस्व निरीक्षक राजकुमार गुप्ता, संवत राजस्व निरीक्षक सुमेर सिंह के साथ कमल सिंह, दिलीप कुमार, कुलदीप, अनिल पाल, विपिन सिंह, दिनेश सिंह, रावेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, सत्यप्रकाश, कुशल वर्मा, सुशील कुमार, मनोज मौर्य, उमेश, सपना सहित तहसील के राजस्व विभाग के आधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
