– एक ही गुट के ज्यादातर उम्मीदवार जीते
खागा – फतेहपुर। माडल बार एसोसिएशन खागा के चुनाव में 21 पदों के लिए ताल ठोंक रहे 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। शुक्रवार को मतगणना खत्म होने के उपरांत जीते प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राजेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादातर पदों में लगभग एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। आए परिणामों के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह एडवोकेट अपने प्रतिद्वंदी अनिल सिंह एडवोकेट को हराकर जीत दर्ज की तो वहीं मलखान सिंह यादव एडवोकेट ने अपने प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार पांडेय एडवोकेट को हराकर जीत का ताज अपने नाम किया।
मतगणना विवरण के अनुसार अध्यक्ष पद पर राजेन्द सिंह एडवोकेट जीते, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट और सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट हारे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो० युसुफ एडवोकेट हारे जबकि कमल सिंह एडवोकेट जीते। उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अतुल कुमार एडवोकेट और बलवंत सिंह एडवोकेट हारे जबकि लक्ष्मी देवी एडवोकेट व फूलसिंह एडवोकेट जीते। महामंत्री पद के लिए मलखान सिंह एडवोकेट जीते जबकि अरविन्द कुमार पाण्डेय एडवोकेट हारे। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए अंकित कुमार एडवोकेट जीते जबकि पंकज तिवारी एडवोकेट हारे। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर के लिए मो० लतीफ़ एडवोकेट जीते जबकि अभिषेक कुमार एडवोकेट हारे। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शिखा गुप्ता एडवोकेट जीती जबकि अनिल कुमार एडवोकेट हारे। कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार एडवोकेट जीते व रोहित सिंह एडवोकेट हारे।
इसी तरह वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य व कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर ज्यादातर राजेंद्र सिंह गुट के प्रत्याशी जीते हैं। शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारीगण
संजय सिंह एडवोकेट, राजकुमार दुबे एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट व महजाब सिद्दीकी एडवोकेट ने प्रशासन को बधाई दी है।
