विधायक ऊषा मौर्य ने गांव-गांव जाकर एसआईआर वोटर फार्म भरवाए


– हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान में विधायक सक्रिय

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी से हुसैनगंज विधानसभा की विधायक ऊषा मौर्य ने अपने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर एसआईआर वोटर फार्म भरवाए।
इस अभियान के तहत विधायक ने ग्राम चकइटैली, नेवारपर, गोकुलपुर, सरौली आदि गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को वोटर फार्म भरने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और ग्राम नेता उपस्थित रहे, जिनमें मुन्ना मौर्य (प्रधान), सुरेंद्र गुप्ता, फूल सिंह, विजय कुमार, आशीष मौर्य, बिन्दा मौर्य (पूर्व प्रधान), अनंत राम, छोटे लाल, संत राम, लालबहादुर, महेन्द्र कुमार, नरेश पाल, सुन्दर लाल, मोही चंद्र, गया प्रसाद, मान सिंह प्रजापति, घनश्याम (पूर्व प्रधान), निर्मल सिंह आदि शामिल रहे।