*जीता 12.50 लाख रुपये का पुरस्कार*
*आस्था को दूसरे ही प्रयास में मिली सफलता*
फतेहपुर जिले के बिंदकी नगर के लंकारोड में रहने वाली आस्था ओमर ने केबीसी की हाटसीट तक पहुंचकर फतेहपुर जिले के साथ बिंदकी नगर का नाम रोशन कर दिया। बुधवार को रात नौ बजे से 10:30 बजे तक केबीसी के कौन बनेगा करोड़पति अभिनेता अमिताबच्चन के शो का सोनी सब चैनल पर प्रसारण हुआ। जिसमें फतेहपुर के पुस्तक विक्रेता की पुत्री ने अनवरत प्रश्नों के जवाब का दिया गया जिसका लाइव हो रहा था इसका प्रसारण जैसे ही बिंदकी नगर वासियों ने देखा कि बिंदकी नगर की बिटिया जवाब दे रही है ऐसा प्रसारण होते देख कर लोगों के बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया ।
बिटिया का परिचय इस प्रकार है बिंदकी नगर के प्रसिद्ध बुक सेलर की पुत्री हैं। आस्था ओमर ने बीएससी, बीएड व डीएलएड की पढ़ाई की है। वह सीटेक की तैयारी कर रही हैं। पिता मधु श्याम ओमर मां राधा ओमर बेटी की इस कामयाबी से खुश हैं। आस्था ने बताया कि वह दूसरे प्रयास में हाटसीट तक पहुंची हैं। यह उनके लिए गौरव की बात है। वर्ष 2022 में भी वह हाटसीट तक पहुंचते पहुंचते रह गई थी। तब से उन्होंने और अधिक मेहनत करनी शुरू कर दी थी। जिसके परिणाम स्वरूप आस्था को 24 दिसंबर 2025 को वो सफलता प्राप्त कर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख कर सब का मान और सम्मान बढ़ा दिया।
