– जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सुनीं जनसमस्याएं
– शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
फतेहपुर। दिसंबर माह के तृतीय शनिवार को तहसील बिंदकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार, गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करे तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने स्वयं सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को समयावधि के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील बिंदकी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिंदकी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार बिंदकी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित
