बाल यीशु राजा ने बच्चों को दिए उपहार-S.G.M. GROUP

ईसा मसीह / यीशु के जन्म की खुशी में जनपद से लगभग 50 किलोमीटर दूर बिन्दकी तहसील में शिक्षा की एक नई अलख जगाने वाले विद्यालय परिवार ने बाल यीशु का रूप दिलाकर बच्चों में उपहार दिलवाते हुवे बड़े हर्ष के साथ मनाया गया जन्म दिन जिसमे विद्यालय परिवार संपूर्ण बच्चों में उत्साह का माहौल बन गया।
यह विद्यालय मुख्यालय से तो लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थिति सरस्वती ज्ञान मंदिर गोंधइया शिक्षा क्षेत्र खजुहा जनपद फतेहपुर में स्थिति है परन्तु विद्यालय हमेशा बच्चों के उत्साहवर्धन, प्रेरणा, जागरूकता, ज्ञानवर्धन,के साथ सर्वांगीण विकास का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम करता रहता है, जिससे विद्यालय की अपनी एक अलग पहचान बनी हुई है । विद्यालय परिवार का कहना है कि इस तरह के कल्चरर कार्यक्रमों के द्वारा हम ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक जानकारी, देश विदेश की जानकारी, महापुरुषों की जानकारी, क्रांतिकारियों की जानकारी, सामाजिक घटनाक्रमों की जानकारी बच्चों को आसान के साथ मनोरजनात्मक ढंग से मिलती है जो जीवन पर्यन्त बच्चों को याद रखने में सहायक होते हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है आगे भी लगातार करता भी रहेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रखने वाले बच्चों को शहरों के माहौल में शिक्षा प्रदान होती रहे। इस बात को ध्यान रखते हुवे इस वर्ष क्रिसमस दिवस में बाल यीशु का रूप दिया गया ।
प्रभु यीशु का रूप धारण करने वाले बाल यीशु ने क्रम से एक एक बच्चों को और साथ में संपूर्ण स्टाफ को उपहार देते हुए बड़े दिन क्रिसमस का पर्व मनाया।