राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 पर जागरूकता अभियान आयोजित



– फिरोज़ खान ने यातायात नियमों से कराया जागरूक

फतेहपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की थीम “परवाह” के तहत सोमवार को फतेहपुर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन त्रिवेणी संगम हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कटोंघन टोल पर किया गया। इस अवसर पर सीसी टीम खागा के सब इंस्पेक्टर संजय सरोज, हेड कांस्टेबल आत्माराम दुबे और कांस्टेबल रवि अमन, राजकुमार उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि सड़क पर रोज़मर्रा की लापरवाही जैसे हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और वाहन चलाते समय सेल्फी लेना मुख्य कारण हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन राज्य मार्गों पर लगभग 19-20 वाहन चालक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिसमें 25-30 प्रतिशत दो-पहिया वाहन चालक शामिल हैं। अभियान में सैकड़ों वाहनों पर रेडियम स्टिकर भी लगाए गए ताकि रात के समय सड़क सुरक्षा बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम में फैयाज आलम, अजीत सिंह सहित आस-पास के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
पुलिस और आयोजकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर ही सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाई जा सकती है और जनता को सुरक्षित रखा जा सकता है।