जिला स्तरीय एसआईआर का द्वितीय चरण समीक्षा बैठक सम्पन्न



फतेहपुर। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने की।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम के तहत पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही प्रतिदिन की मॉनिटरिंग तेज रखने तथा जहां कार्य में शिथिलता पाई जाए, वहां वरिष्ठ पदाधिकारियों की तैनाती करने के संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान के जिला संयोजक मनोज मिश्रा ने बैठक में विधानसभा स्तर पर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्यक्रम की समीक्षा पत्रक क्षेत्रीय महामंत्री को सौंपते हुए बताया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में शक्ति केंद्र स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, रवींद्र पाल सिंह, विजय प्रताप सिंह, मधुराज विश्वकर्मा, धनंजय द्विवेदी सहित अभियान टोली के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।