सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई



फतेहपुर। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ना0पु0 हुबलाल, उपनिरीक्षक ना0पु0 सुरेश कुमार तिवारी तथा महिला उपनिरीक्षक ना0पु0 महरोज परवीन को फूलमाला पहनाकर शॉल, घड़ी एवं अन्य उपहार भेंट किए। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया है, जो विभाग के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।