फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला लालूगंज में बीती रात सुअर व्यवसायी के यहाँ से अज्ञात चोर 7 सुअर स्कार्पियो वाहन से चोरी कर ले गये जो चौपहिया वाहन से लादते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं।
कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला लालूगंज निवासी सुअर पालक मोहनलाल सोनकर ने बताया कि शुक्रवार की रात स्वजनों के साथ सो रहे थे। कि इसी बीच घर के बाहर से भोर पहर स्कार्पियो वाहन से आये अज्ञात चोर 7 सुअरों की चोरी कर ले गये। जो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वाहन मे लादते कैद हो गये हैं। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
