बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों संग मनाई खुशी



– भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

– कार्यकर्ताओं ने जीत को बताया मोदी सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास

– जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल बोले – यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया भारत है

फतेहपुर। शहर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। शुक्रवार को मतगणना के बाद आए नतीजों के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्साह मनाया। जश्न के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बिहार में मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सनातनी की सरकार है। बिहार में पहले जंगलराज था, लेकिन अब सुशासन की सरकार चल रही है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह सरकार आगे भी विकास करेगी। मुखलाल पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बिहार की जनता को पुनः अभिनंदन करते हुए राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने मातृशक्ति को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपनी ताकत का अहसास कराया और देश की सीमा सुरक्षा में सहयोग किया। मुखलाल पाल ने जोर देकर कहा कि अब भारत देश पहले वाला भारत नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला नया भारत है।
इस मौके पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, स्वरूप राज सिंह जूली, नीटू मिश्रा, अर्पणा सिंह गौतम, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवदत्त त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।