कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन



राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी के साथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल,पू०विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन

फतेहपुर।सोमवार को जिले के हथगाम कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय सचिव नीलाँशु चतुर्वेदी की उपस्थिति में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया इस दौरान आयोजक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, बीरेंद्र सिंह चौहन, आरिफ गुड्डा सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं आयोजन में शामिल होकर उपस्थित महिलाओं , क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों को अंगवस्त्र भेंट कर खुशियां मनाई कार्यक्रम से पूर्व जनपद आगमन पर गाजीपुर कस्बे में महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी का स्वागत अभिवादन किया |