फतेहपुर के अमौली विकास खंड के अंतिम छोर में रिंद नदी के तट पर स्थिति ग्राम रामपुर हुसैना जो ग्राम सभा भी है परन्तु विकास कोसो दूर नज़र आ रहा है न तो यहां आवागमन का सही रास्ता है, क्योंकि यहां का रास्ता मलबे से पटा हुआ है इस दुर्गम रास्ते में भरे मलबे से लोगो को होकर गुजरना पड़ता वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि वहां के स्थानीय लोगों ने आपसी सहमति से एक दैनिक मजदूर को बुला कर रास्ते के किनारे बने जल निकास के रास्ते को साफ करवा कर अवागनम में बने अवरोध को रास्ते से हटाया, जहां एक तरफ सरकार स्वच्छता मिशन का नारा दे रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कोसों दूर तक नज़र नहीं आती है ऐसा लगता है कि यहां विकास का दावा करने वाले जिम्मेदार नागरिक कभी नहीं पहुंचे तभी तो यहां न तो रास्ता है न ही किसी ग्राम पंचायत में नियुक्त स्वच्छता कर्मी की भी नज़र गई तभी तो गांव की हालात इतनी बदहाल देखने को मिली।
