जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



– नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में गरिमामय माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज के नेतृत्व में हुई, जबकि संचालन मणि प्रकाश दुबे द्वारा किया गया।
समारोह में चुनाव अधिकारी शिव कुमार अग्निहोत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और मंत्री अनुराग मिश्रा ने शपथ ग्रहण किया, इसके बाद अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में अधिवक्ता सदाब द्वारा जिला जज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील मिश्रा, केपी सिंह, हंसराज सिंह, गया प्रसाद दुबे एवं मंत्री जितेन सिंह, असलम शेर खान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह के अंत में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।