– पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित था आरोपी
फतेहपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में 29 अप्रैल 2026 को दर्ज मु0अ0सं0 62/2026 से संबंधित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त गौतम पटेल (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र भिखारीलाल निवासी वार्ड नंबर 7 रामलाल का पुरवा, थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 89, 115(2), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज था। आरोप है कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गर्भपात भी कराया। गिरफ्तार अभियुक्त को 30 अप्रैल 2026 को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध रमेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार तथा कांस्टेबल दीपक सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी
