कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरुद्ध कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसे सत्ता का दुरुपयोग करार देते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया।
शहर कांग्रेस क्वाडिनेटर अंशु तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “शासन-प्रशासन के दबाव में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि यह मुकदमा तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।”कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा और लोकतंत्र की गरिमा बचाने की अपील की।
इस प्रदर्शन में जिला एवं शहर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।