बाइक की टक्कर से महिला घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले में पैदल जा रही 36 वर्षीय महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हे गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मसवानी मोहल्ला निवासी हिमांशू की पत्नी शशि देवी गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे दुकान सामान लेने जा रही थी। जब वह पुरानी मस्जिद के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गयी। परिजनो ने उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।