फतेहपुर। थाना हथगाम के कस्बा में शुक्रवार की सुबह खेत में काम रही 23 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी कैलाश की पत्नी सोनी देवी खेतो में बेढ लगा रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।
