– पीड़ितों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री
फतेहपुर। जहानाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन ने बाढ़ प्रभावित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से वार्तालाप कर उनका कुशल क्षेम जान कर उनको राहत सामग्री का वितरण किया, इस नेक काम की लोगों ने प्रशंसा किया।
बताते चलें कि नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद के चेयरमैन एवं सपा नेता सैयद आबिद हसन ने आधा दर्जन समर्थको के साथ यमुना नदी में आई बाढ़ से जलभराव से प्रभावित ब्लॉक असोथर के ग्राम पंचायत ललौली में लोगों से मिल कर उनके हाल – चाल जाना। इसके बाद ग्राम पंचायत दसौली एवं उसके मजरा शिवदास का डेरा, कल्लू का डेरा, धनिया डेरा, पिपरुवा डेरा, महिपाल डेरा, पुर्रा डेरा में बाढ़ से प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर कुशल क्षेम की जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित इलाके में डेढ़ सौ पैकेट जिसमें 10 किलो गेहूं का आटा, 3 किलो चावल, 2 किलो अरहर की दाल, एक लीटर सरसों का तेल, एक किलो नमक, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, पानी की बोतल, गरम मसाले, बिस्कुट के पैकेट आदि राहत सामग्री गरीब, बेसहारा महिलाओं एवं बुजुर्गों को वितरण किया। राहत सामग्री पाकर गरीब, बेसहारा महिलाओं एवं बुजुर्गों ने इस नेक काम के लिए चेयरमैन सैयद आबिद हसन को दुआएं दी। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि जरूरतमंदों को और ज्यादा से ज्यादा मदद दिलायी जायेगी।
