फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अन्नू श्रीवास्तव को फतेहपुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यालय में भारी उत्साह का माहौल बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली, साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
