एसपी ने अभिलेखों की करी गहन समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश



– पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह ने कैम्प कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रमुख पत्रावलियों, महत्वपूर्ण अभिलेखों तथा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से संबंधित रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने सभी रिकॉर्डों की अद्यतन स्थिति, संधारण की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी रजिस्टर सही और अपडेटेड स्थिति में रहें, महत्वपूर्ण सूचनाओं का संधारण समयबद्ध और सटीक हो और कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखा जाए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कैम्प कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।