फतेहपुर। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एंबिशन पब्लिक स्कूल में आज चिल्ड्रन्स फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल हफीज, मोहम्मद आसिफ एवं कासिम अली ने अन्य अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में अधिवक्ता अमरजीत भारती, मो. अरशद, सभासद आफताब, इसमाइल, धीरज कुमार तथा अजीत विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद अहमद एवं प्रधानाचार्या आरती सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों और कलाकृतियों का अतिथियों ने अवलोकन किया। बच्चों ने कला, विज्ञान, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
