शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से ऐरायाँ विकास खंड बना फर्जी शिक्षा माफियाओं का हब

ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर।
– फतेहपुर जिले के ऐरायाँ विकासखंड अंतर्गत प्रेमनगर कस्बा में धड़ल्ले से चल रहा बिना मान्यता के एस.एस. पब्लिक स्कूल

– शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से ऐरायाँ विकास खंड बना फर्जी शिक्षा माफियाओं का हब

– शिक्षा माफियाओ के द्वारा बिना मान्यता के सरकार को लाखों रूपये का लगाया जा रहा चूना

– बड़ा सवाल बिना नेशनल बिल्डिंग कोड, न पुस्तकालय कक्ष,न फायर noc,बिना ऑफिस के कैसे मिली मान्यता….?
बताते चलें कि खागा तहसील अन्तर्गत ऐरायाँ विकास खंड के प्रेमनगर कस्बा में अवैध तरिके से S.S. PUBLIC SCHOOL सालों से संचालित हो रहा है। बता दें कि यह स्कूल एक घऱ में संचालित हो रहा है, जिसमें लगभग दो सौ बच्चों का भविष्य अटका हुआ है। अनुभव विहीन (अंट्रेंड ) अध्यापकों द्वारा बच्चों का भविष्य चौपट किया जा रहा है।
जानकरी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायाँ की लापरवाही से प्रेमनगर कस्बा में एस. एस. पब्लिक स्कूल की प्राइमरी की मान्यता लेकर जूनियर तक विद्यालय चलाया जा रहा है।
– आखिर सवाल यह खड़ा हो रहा है कि बिना मानक के कैसे फतेहपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा कैसे मान्यता और यूडाइस कोड दिया गया।
जबकि स्कूल मान्यता के लिए नेशनल बिल्डिंग कोड, फायर एनोसी,पुस्तकालय क़क्ष, ऑफिस, जैसे को भी मानक को नहीं पूरा किया गया है तो आखिर कैसे मान्यता प्रदान की गई..?
– सूत्रों के मुताबिक एस. एस. पब्लिक स्कूल के संचालक सुभाष चंद्र पटेल और बी. आर. सी. ऐरायाँ के एक क्लर्क ( बाबू ) की अच्छी खासी साँठ गांठ से अवैध तरीके से संचालित हो रहा है।