– खनन विभाग पर हुई कार्रवाई को बताया भाजपा सरकार की कार्यशैली
फतेहपुर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को हुसैनगंज कस्बे पहुंचे। वह लखनऊ से चलकर हथगांव होते हुए जनपद में पहुंचे। हथगांव रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हुसैनगंज कस्बे में विजय मौर्य और उनके सहयोगियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मीडिया ने खनन विभाग के अधिकारियों पर की गई हालिया कार्रवाई को लेकर उनसे सवाल पूछा। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा ही चलता रहेगा। अगर ओवरलोड ट्रक नहीं चलेंगे तो मालिकों को क्या फायदा होगा? उन्होंने इसे सरकार की कार्यप्रणाली से जुड़ा मुद्दा बताया।
इस मौके पर विजय मौर्य, मुन्ना मौर्य, मोनू मौर्य, सुभाष मौर्य, गुड्डू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
