अयोध्या के सत्येन्द्र द्विवेदी को सोशल मीडिया विषय पर पीएचडी उपाधि, राज्यपाल ने किया सम्मानित

अयोध्या। ग्राम मखदूमपुर निवासी एवं सर्वसमाज के चिंतक सत्येन्द्र द्विवेदी ने अयोध्या से संबंधित सोशल मीडिया विषय पर शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। शिक्षा के क्षेत्र में जनमानस और सुदूर क्षेत्रों में जनचेतना जगाने के सतत प्रयासों के लिए पहचाने जाने वाले श्री द्विवेदी को यह सम्मान छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका द्वारा प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सत्येन्द्र द्विवेदी को शोध उपाधि पत्र प्रदान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा तथा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर बी.के. गोयल उपस्थित रहे। पीएचडी की उपाधि हासिल कर डॉ. सत्येन्द्र द्विवेदी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।