अमौली/फतेहपुर विकासखंड अमौली
के बुढ़वा आईटीआई मैदान पर आज रीजनल प्रीमियर लीग आरपीएल के सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। यह टूनार्मेंट क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशील पटेल दोषी, समाजवादी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र पटेल “पप्पू” विधान सभा अध्यक्ष जहानाबाद, सुनील कोरी छात्र संघ खागा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह(गुरु जी) “समाजसेवी” धर्मेंद्र यादव पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा फतेहपुर, सुघर सिंह यादव विधान सभा उपाध्याय जहानाबाद, अरविंद कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमा मयी उपस्थिति में द्वारा संयुक्त रूप फीता काट के मैच का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच अन्वी नाइट राइडर्स और कृष्णा सुपर किया के बीच खेला गया जो दर्शकों के रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। स्थानीय युवा प्रतिभाओं को निखारने उन्हें बड़ा मंच प्रदान करना है। इसी उद्देश्य को मद्देनजर रखते हुवे ये टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है सभी मैचों का सीधा प्रसारण हमारे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें और क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकें।
टूनामेंट के वाइस चेयरमैन कहा, इस सीजन में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। लीग का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को कुल 2 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूनार्मेंट को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष पंडित सर्वेश तिवारी, प्रबंधक राजेश उत्तम, मोहम्मद अहसान, संयोजक निखिल यादव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हसन, विराट शुक्ला, मुकुल तिवारी तथा ग्राम प्रधान सनोज कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं आयोजक दिन-रात जुड़े हुए हैं। उनकी मेहनत से मैदान एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से तैयार की गई हैं।
