फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में मिशन शक्ति केंद्र के सभी कर्मियों को पुनः प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खागा द्वारा IGOT पोर्टल पर अपलोड 21 वीडियो दिखाए गए तथा SOP पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारियों और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और उनके कार्यों को अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील ढंग से संपादित करना बताया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण से मिशन शक्ति अभियान को और मजबूत किया जाएगा, ताकि महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
